मुंबई/हरिद्वार: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और “ही-मैन” कहलाने वाले धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार, 3 दिसंबर को हरिद्वार की हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गईं। पूरे बॉलीवुड जगत और उनके प्रशंसकों की आंखें नम रहीं। लेकिन, अब धर्मेंद्र की पुश्तैनी संपत्ति को लेकर नया बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र ने अपनी करोड़ों की जायदाद न तो सनी देओल और बॉबी देओल को सौंपी है और न ही हेमा मालिनी की बेटियों ईशा और अहाना देओल को। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह संपत्ति अपने चाचा बूटा सिंह देओल के परिवार के नाम कर दी थी।
भतीजों को सौंप दी पुश्तैनी जायदाद
रिपोर्टों के मुताबिक, धर्मेंद्र की पुश्तैनी संपत्ति पंजाब के लुधियाना जिले के डंगों गांव में स्थित है। यह घर लगभग ढाई एकड़ में फैला हुआ है और इसकी मौजूदा कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। धर्मेंद्र ने यह निर्णय परिवारिक रिश्तों और वर्षों की देखरेख को ध्यान में रखते हुए लिया।
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में बस चुके उनके बच्चों व्यस्त जीवन जी रहे थे, जबकि डंगों गांव स्थित संपत्ति की देखभाल उनके चाचा के बच्चों और परिवार ने की। इसी कारण धर्मेंद्र ने भावनात्मक जुड़ाव और संस्कारों के चलते यह जायदाद उसी परिवार के नाम कर दी।
कई साल पहले कर ली थी वसीयत तैयार
धर्मेंद्र ने reportedly 8 से 10 साल पहले ही अपनी वसीयत तैयार कर ली थी, जब वे पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में ही यह सुनिश्चित कर लिया था कि उनकी पुश्तैनी संपत्ति उन लोगों को मिले जिन्होंने वर्षों तक उसकी देखरेख और रखरखाव किया।
24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री और देशभर के लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। हरिद्वार में परिवार के सदस्यों ने उनका अस्थि विसर्जन करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।